
जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 67 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में अतिक्रमणवाद, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, श्रम कार्ड, अनुग्रह अनुदान, राशन कार्ड सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है। सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को जनता दरबार में आए, सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी के द्वारा जिला स्तरीय पदाधिकारियो एवं अन्य अधीनस्थ कार्यालयों को साफ निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके। जनता दरबार में प्राप्त परिवाद, संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












