DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: भोला बाबू की बरसी कृपा से सत्संग नगर की सड़क का कायाकल्प

Jehanabad News: Rejuvenation of Satsang Nagar road due to the blessings of Bhola Babu on his death anniversary

आरिस्टो फार्मा के सहयोग से बदहाल सड़क को मिल रही नई पहचान

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर की जर्जर सड़कों की बदहाल स्थिति को देखते हुए आरिस्टो फार्मा के एम.डी. भोला बाबू के सहयोग से सड़क सुधार कार्य शुरू किया गया है। वर्षों से उपेक्षित इस इलाके की सड़कें अब नए रूप में बदलने जा रही हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नगर प्रखंड के राजा बाजार से बाजार समिति सड़क और बाजार समिति से सत्संग नगर जाने वाली सड़क (गली नंबर-2) की स्थिति बेहद खराब थी। गड्ढों और जलजमाव से परेशान स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे, लेकिन न तो नगर परिषद् ने ध्यान दिया और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने।

इस समस्या को देखते हुए आरिस्टो फार्मा के एम.डी. भोला बाबू ने अपने फंड से सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई, जिससे लोगों को नारकीय जीवन से मुक्ति मिलेगी।

सत्संग नगर निवासी एवं पूर्व मुखिया, जामुक पंचायत मृत्युंजय कुमार ने बताया कि “इस सड़क की दुर्दशा पर किसी भी नेता या नगर परिषद् ने ध्यान नहीं दिया। हमलोग वर्षों से परेशान थे, लेकिन जब हमने भोला बाबू को अपनी समस्या बताई, तो उन्होंने खुद सत्संग नगर आकर स्थिति का जायजा लिया और अपने निजी फंड से सड़क निर्माण का निर्देश दिया।”

सबसे पहले नाले का निर्माण कार्य शुरू किया गया है।

इसके बाद पी.सी.सी. (कंक्रीट) सड़क का निर्माण किया जाएगा।

इस पहल से स्थानीय निवासियों में उत्साह देखा जा रहा है। मोहल्ले के लोग भोला बाबू के इस सहयोग के लिए आभार जता रहे हैं और इसे एक मिसाल बता रहे हैं। जहानाबाद के कई मोहल्ले अब भी बदहाल सड़क और नारकीय जीवन से जूझ रहे हैं। स्थानीय लोग नगर परिषद् और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा पर सवाल उठा रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि अन्य इलाकों में भी ऐसी पहल की जाए। भोला बाबू की इस पहल से यह साबित होता है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो सामाजिक बदलाव संभव है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News