DW Samachar – Header
BREAKING

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ाया डीए, 3 फीसदी वृद्धि की गई

The Union Cabinet approved a 3% increase in Dearness Allowance (DA) for central government employees, effective from July 1, 2024
The Union Cabinet approved a 3% increase in Dearness Allowance (DA) for central government employees, effective from July 1, 2024
The Union Cabinet approved a 3% increase in Dearness Allowance (DA) for central government employees, effective from July 1, 2024

दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है। राजधानी दिल्ली में मोदी सरकार की आयोजित कैबिनेट बैठक में यह एलान किया गया। सरकार ने डीए में 3 फीसदी वृद्धि की घोषणा की है। इससे अब कर्मचारियों को ज्यादा सैलरी मिलेगी। डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू होगी। ऐसे में कर्मचारियों को जुलाई से लेकर अब तक एरियर भी मिलेगा। डीए में वृद्धि में देरी से कर्मचारियों में नाराजगी थी। फिर सरकार की फैसले के बाद आप राज्य सरकार भी अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता लागू करेगी।
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही अब महंगाई भत्ता 53 फीसदी हो गया है। इस बदलाव से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। साथ ही कर्मचारियों को बकाया राशि भी मिलने की संभावना है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए डीए में यह बढ़ोतरी उनके मूल वेतन के 50 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत हो गई है।डीए बढ़ने से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में भी इजाफा हो गया। अगर किसी कर्मचारी की मासिक सैलरी 50 हजार रुपये है तो डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी होने पर उसे 1500 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। केंद्र सरकार साल में दो बार, जनवरी और जुलाई में डीए में संशोधन करती है। इसकी आधिकारिक घोषणा आमतौर पर बाद में की जाती है। डीए मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होता है। वहीं पेंशनभोगियों को डीआर मिलता है। डीए में बढ़ोतरी होने से सरकारी कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतन मिलेगा।तकरीबन एक करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगियों को सरकार के इस फैसला का लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़