DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद सदर अस्पताल में चोरी का आतंक, इलाज कराने आए युवक की बाइक हुई गायब

Terror of theft in Jehanabad Sadar Hospital, bike of young man who came for treatment goes missing

जहानाबाद, 30 जनवरी – जहानाबाद सदर अस्पताल में चोरी की घटनाएँ बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुरुवार दोपहर का है, जब बनी बीघा गाँव निवासी रिशु कुमार अपने पिता के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। इलाज के बाद वे अपनी बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर बाहर से दवा लेने चले गए। जब वे लौटे, तो उनकी बाइक चोरी हो चुकी थी।

सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध चोर

अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध युवक नजर आ रहे हैं। इनमें से एक युवक ने पहले रेकी की, फिर दूसरे को इशारा किया और कुछ ही सेकंड में बाइक लेकर फरार हो गए

सदर अस्पताल बना चोरों का अड्डा

जहानाबाद सदर अस्पताल, जो पहले ही दलालों और अव्यवस्थाओं के कारण बदनाम है, अब बाइक चोरों का गढ़ बनता जा रहा है। मरीज और उनके परिजन इलाज के लिए आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें मुफ्त इलाज के बदले भारी नुकसान झेलना पड़ता है

पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

सवाल यह उठता है कि आखिर सदर अस्पताल परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं हैं? क्या मरीजों की गाड़ियाँ अब यहाँ सुरक्षित नहीं? पुलिस प्रशासन को जल्द से जल्द कार्रवाई कर चोरों पर लगाम कसने की जरूरत है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News