DW Samachar – Header
BREAKING

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री के भाई पर जबरन जमीन की रजिस्ट्री करने का आरोप, तेजस्वी यादव ने साधा निशाना, घटना सीसीटीवी में कैद

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री रेणु देवी के भाई पर कारोबारी के अपहरण और जबरन जमीन रजिस्ट्री का आरोप लगा है। वहीं अब इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। रेणु देवी के भाई रवि … Read more

Tejashwi Accused BJP Minister's Brother of Forcibly Registering Land in Bihar
Tejashwi Accused BJP Minister's Brother of Forcibly Registering Land in Bihar
Tejashwi Accused BJP Minister’s Brother of Forcibly Registering Land in Bihar

बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री रेणु देवी के भाई पर कारोबारी के अपहरण और जबरन जमीन रजिस्ट्री का आरोप लगा है। वहीं अब इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी और नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा। रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा कि ‘बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री रही तथा वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री रेणू देवी के आदतन अपराधी भाई जो जमीन हड़पने, अपहरण, हत्या, रंगदारी सहित दर्जनों संगीन मामलों में नामजद है। उसने कल फिर बेतिया में एक व्यक्ति का अपहरण कर, उसे अपने होटल ले जाकर मारपीट की एवं पिस्तौल की नोक पर जमीन हड़पने के लिए जबरन साइन कराए।

Digital Women Trust

बता दें कि मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने बेतिया में एक कारोबारी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि रेणु देवी के भाई ने पिस्टल दिखाकर व्यापारी का अपहरण किया और जबरन जमीन की रजिस्ट्री वाले कागजात पर अंगूठा लगा दिया। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने पिन्नू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। बेतिया के एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि पुलिस पिन्नू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेंगे। पिन्नू के इस मामले से मंत्री रेणु देवी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस पूरे मामले में पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन विभाग मंत्री रेणु देवी द्वारा अपने भाई के साथ किसी भी तरह का रिश्ता होने की बात से इनकार किया गया है। उनका कहना है कि पिछले आठ-दस वर्षों से रवि कुमार उर्फ पिन्नू से मेरा कोई रिश्ता नहीं है। बिहार में कानून का राज है। पुलिस अपना काम कर रही है। यहां किसी की गुंडागर्दी नहीं चलेगी।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़