DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Sunita Williams returns to Earth: मिशन कामयाब – 9 महीने बाद धरती पर लौटीं भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स

Mission Accomplished Indian-Origin Astronaut Sunita Williams Returns to Earth After 9 Months

🔹 नौ महीने बाद सकुशल धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर
🔹 स्पेसएक्स ने सफलतापूर्वक पूरा किया रेस्क्यू मिशन
🔹 पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स को भारत आने का दिया निमंत्रण
🔹 ह्यूस्टन में 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरेंगी सुनीता

यह भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के लिए अच्छी खबर के साथ राहत भरी भी है। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स कुशल पृथ्वी पर लौट आई हैं । सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी के लिए भारत में कई जगह यज्ञ किए गए थे। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर फंसे एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 9 महीने बाद धरती पर लौटे। हालांकि पहले इन दोनों को ही धरती पर वापस लाने की नासा ने काफी कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली तो स्पेसएक्स ने यह ज़िम्मेदारी ली। हर कोई सुनीता की जल्द से जल्द धरती पर वापसी का इंतज़ार कर रहा था और अब वो इंतजार खत्म हो गया है। ड्रैगन कैप्सूल में क्रू-9 के दो और एस्ट्रोनॉट निक हेग और अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी सवार थे। चारों एस्ट्रोनॉट्स 17 घंटे की यात्रा के बाद फ्लोरिडा के तट पर लैंड हुए। सुनीता और बुच बोइंग 6 जून 2024 को नासा के 8 दिन के जॉइंट ‘क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन’ पर स्पेस स्टेशन गए थे, लेकिन स्टारलाइनर के थ्रस्टर में खराबी की वजह से उन्हें वहीं रुकना पड़ा। जब कैप्सूल से उनको को निकालने का ऑपरेशन चल रहा था, तब डॉल्फिन कैप्सूल के चारों ओर तैर रही थीं। रिकवरी पोत ने कैप्सूल को पानी से सफलतापूर्वक बाहर निकाला जिसके बाद सितंबर के बाद पहली बार कैप्सूल का साइड हैच खोला गया।

सुनीता विलियम्स और विल्मोर को 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया

Mission Accomplished: Indian-Origin Astronaut Sunita Williams Returns to Earth After 9 Months

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 45 दिनों के पुनर्वास कार्यक्रम के लिए ह्यूस्टन ले जाया गया। फ्रीडम’ कैप्सूल ने पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करते हुए लगभग 3000 डिग्री फारेनहाइट (1650 डिग्री सेल्सियस) तक के तापमान का सामना किया। इसके बाद यह टैल्लाहासी के पास गल्फ ऑफ मेक्सिको में पैराशूट के जरिए सुरक्षित रूप से लैंड हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को पत्र लिखकर भारत आने का निमंत्रण दिया है। विलियम्स अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर नौ महीने रहने के बाद आज सुबह पृथ्वी पर लौट आई हैं। एक मार्च को लिखे गए और नासा के पूर्व अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो के माध्यम से भेजे गए इस पत्र को केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर साझा किया।पीएम मोदी ने पत्र में कहा कि भले ही आप हजारों मील दूर हों, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन में सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। आगे कहा कि आपकी वापसी के बाद, हम भारत में आपसे मिलने के लिए उत्सुक हैं। भारत के लिए अपनी सबसे शानदार बेटियों में से एक की मेजबानी करना खुशी की बात होगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News