DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद में तेज रफ्तार का कहर: मोटरसाइकिल सवार को हाइवा ने मारी टक्कर, दो घायल, एक पीएमसीएच रेफर

Speeding havoc in Jehanabad: Motorcyclist hit by highway, two injured, one referred to PMCH

जहानाबाद: जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर किए जा रहे जन जागरूकता अभियानों के बावजूद वाहन चालक लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं।
इसी कड़ी में सोमवार की रात करीब 9 बजे पटना-गया नेशनल हाईवे पर करौंदी ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक सुरक्षित बच गया। गश्ती पुलिस ने दिखाई दरियादिली, तुरंत पहुंचाया अस्पताल संयोगवश, घटना के वक्त कड़ौना थाना की गश्ती पुलिस उसी मार्ग से गुजर रही थी। पुलिस सब-इंस्पेक्टर शहनवाज हुसैन ने घायलों को देखा और बिना देर किए दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल इलाज शुरू किया। एक घायल की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर
डॉक्टर वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि घायलों में से रवि कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उसे पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया। दूसरा घायल, गौरव कुमार, का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर तीन लोग सवार थे, लेकिन उनमें से एक सुरक्षित है, जबकि दो बुरी तरह घायल हुए हैं। घायलों की पहचान जहानाबाद के भागीरथ बिगहा निवासी रवि कुमार और गौरव कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, और वे जल्द अस्पताल पहुंचने वाले हैं। पुलिस ने घटना स्थल पर जांच शुरू कर दी है और फरार हाइवा चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई, और उन्होंने प्रशासन से सख्त यातायात नियंत्रण और अत्यधिक तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News