DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

स्काउटिंग-गाइडिंग से आदर्श नागरिक निर्माण संभव: निरंजन केशव प्रिंस

Scouting-guiding makes it possible to create ideal citizens: Niranjan Keshav Prince

जहानाबाद बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड कार्यालय परिसर, जहानाबाद में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला आयुक्त (गाइड) ज्योति मणि ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए, ताकि छात्र-छात्राएं और युवा वर्ग विकास और विश्वास के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

बैठक में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन केशव प्रिंस ने सभी स्काउट-गाइड पदाधिकारियों को डायरी और कैलेंडर भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग-गाइडिंग प्रशिक्षण से आदर्श नागरिकों का निर्माण होता है, जो समाज और देश की प्रगति में सहायक बनते हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 22 फरवरी को स्काउटिंग के संस्थापक बेडेन पावेल की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्काउटिंग-गाइडिंग गतिविधियों में सहयोग देने वाले शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में हरिशंकर कुमार, सुजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News