DW Samachar – Header
BREAKING

अफवाह का खौफ: पुष्पक ट्रेन से कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 की मौत, कई घायल

अफवाह का खौफ: पुष्पक ट्रेन से कूदे यात्री, कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 12 की मौत, कई घायल
Rumor Triggers Tragedy: 12 Dead as Passengers Jump from Pushpak Express, Hit by Karnataka Express
Rumor Triggers Tragedy: 12 Dead as Passengers Jump from Pushpak Express, Hit by Karnataka Express

Rumor Triggers Tragedy: 12 Dead as Passengers Jump from Pushpak Express, Hit by Karnataka Express

हमारे देश में एक बार फिर भगदड़ और अफवाह ने 12 यात्रियों की जान ले ली। बुधवार शाम 5 यह ट्रेन हादसा महाराष्ट्र के जलगांव में पाचोरा स्टेशन के पास हुआ। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई, 40 घायल हुए। लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैली। किसी पैसेंजर ने चेन पुलिंग कर दी। घबराए यात्री ट्रेन से कूद गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कई यात्रियों को कुचल दिया। कर्नाटक एक्सप्रेस बेंगलुरु से नई दिल्ली जा रही थी। जबकि पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई जा रही थी। रेलवे के एक सीनियर अफसर के मुताबिक, जलगांव के पास पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर ‘हॉट एक्सल’ या ‘ब्रेक-बाइंडिंग (जैमिंग)’ के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए।

Digital Women Trust

उन्होंने जंजीर खींची और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। मध्य रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने की अफवाह के बाद पचोरा के पारधाड़े स्टेशन के पास चेन पुलिंग की गई। ट्रेन रुकने से पहले अफरातफरी में यात्रियों ने उतरना शुरू कर दिया। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता स्वप्निल नीला ने कहा कि पुष्पक एक्सप्रेस के कुछ यात्री नीचे उतर गए और सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। मंडल रेल प्रबंधक भुसावल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। रेलवे की मेडिकल टीम, रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर और स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुष्पक एक्सप्रेस के एक कोच के अंदर हॉट एक्सल या ब्रेक-बाइंडिंग के कारण चिंगारी उठी और कुछ यात्री घबरा गए। उन्होंने चेन खींच दी, और उनमें से कुछ नीचे कूद गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी।

महाराष्ट्र के मंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने जलगांव रेल हादसे पर कहा, हमने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। लखनऊ जंक्शन पर इमरजेंसी बूथ है, वहां भी लोग जानकारी ले सकते हैं। अफवाह किसने फैलाई और किस तरह की अफवाह थी, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुष्पक ट्रेन हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के लिए पर्याप्त चिकित्सा उपचार के आदेश दिए हैं, साथ ही यात्रियों की मौत पर भी शोक व्यक्त किया है।

यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़े: BAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़