DW Samachar – Header
BREAKING

गणतंत्र दिवस 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे मुख्य अतिथि, भारत की कूटनीति का बड़ा उदाहरण

गणतंत्र दिवस 2025: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो होंगे मुख्य अतिथि, भारत की कूटनीति का बड़ा उदाहरण
Republic Day 2025: Indonesia's President Prabowo Subianto to be Chief Guest, Showcasing India's Diplomatic Prowess
Republic Day 2025: Indonesia's President Prabowo Subianto to be Chief Guest, Showcasing India's Diplomatic Prowess

Republic Day 2025: Indonesia’s President Prabowo Subianto to be Chief Guest, Showcasing India’s Diplomatic Prowess

हमारे देश में हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का आयोजन राजधानी दिल्ली में धूमधाम के साथ किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर किसी विदेशी मेहमान को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने की भारत की पुरानी परंपरा रही है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं इस बार गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 1950 के बाद यह चौथा अवसर होगा जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस पर राजकीय मेहमान होंगे। इंडोनेशिया के साथ भारत के बेहद पुराने सांस्कृतिक व ऐतिहासिक संबंध हैं। उन्होंने अपना पाकिस्तान दौरा टाल दिया है। जिसको लेकर भारत की तरफ से बातचीत की जा रही थी।

Digital Women Trust

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो भारत के पहले गणतंत्र दिवस परेड के पहले मुख्य अतिथि थे। दरअसल, पहले ऐसी खबरें थीं कि प्रबोवो भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाएंगे। इस पर भारत को ऐतराज था। हालांकि अब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पाकिस्तान के बजाय मलेशिया की यात्रा करने वाले हैं। भारत ने एक बार फिर अपनी जबरदस्त कूटनीति का उदाहरण पेश किया है। इस बार इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होने वाले हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा किसी भी समय होने की उम्मीद है लेकिन भारत के बाद वो पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले थे। जिसे अब भारत ने रद करवा दिया है। भारत हर वर्ष विश्व नेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करता है।

पिछले सालों में दुनिया भर के कई देशों के नेता भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुए हैं। साल 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि के के रूप में आए थे, तो वहीं 2023 में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी भारत आए थे। कोरोना के कारण दो साल 2021-2022 में कोई अतिथि शामिल नहीं हुआ था। गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में 2017 में अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, 2016 में फ़्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद, 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा शामिल हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों में निकोलस सरकोजी, व्लादिमीर पुतिन, नेल्सन मंडेला, जॉन मेजर, मोहम्मद खातमी और जैक्स शिराक शामिल हैं, तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉन मेजर ने 1993 में गणतंत्र दिवस समारोह में शिरकत की थी, जबकि नेल्सन मंडेला ने 1995 में और दक्षिण कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपति ली म्युंग बाक ने 2010 में शिरकत की थी।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़