DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार के इन पुलिस कर्मियों को गणतंत्र दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, जानें किन्हें मिलता है राष्ट्रपति पदक का सम्मान…

Republic Day 2025: 9 Bihar Police Personnel to Receive President’s Medals

इस वर्ष भारत अपना 76 वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर हर क्षेत्र में अपने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) का विशेष प्रतिष्ठित रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और कर्तव्य के प्रति समर्पण की विशेषता वाली मूल्यवान सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इसी मौके पर बिहार पुलिस के नौ अधिकारियों और पदाधिकारियों को विशिष्ट और सराहनीण सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) दिया जाने वाला है। इस बात की जानकारी आज शनिवार सुबह दी गई है।

कौन कौन हैं जिन्हें मिलेगा राष्ट्रपति पदक:

इस वर्ष राष्ट्रपति पदक पाने वाले अफसरों में अपर पुलिस महानिदेशक कस्सी सुहिता अनुपम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार शामिल हैं। इन्हें विशिष्ट सेवा के लिए पदक दिया जा रहा है।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए दो एसपी को भी पदक दिया जा रहा है। इनमें आईपीएस संजय कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा कमांडेंट हरि मोहन शुक्ला, उपनिरीक्षक संजीत कुमार, सहायक उपनिरीक्षक अतिमेश कुमार उपाध्याय, सब इंस्पेक्टर शशिकांत और सब इंस्पेक्टर जय प्रकाश सराहनीय सेवा के लिए पद दिया जाएगा।

बता दें कि यह पदक वीरता के लिए पदक (जीएम) क्रमशः जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने, दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का आकलन करने में दुर्लभ विशिष्ट वीरता कार्य और विशिष्ट वीरता कार्य के आधार पर प्रदान किए जाते हैं।

कितने लोगों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक:

इस बार गणतंत्र दिवस पर देशभर के विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 04 सुधार सेवा के लिए पदक प्रदान किए गए हैं। वहीं सराहनीय सेवा (एमएसएम) के लिए 746 पदकों में से 634 पुलिस सेवा को, 37 अग्निशमन सेवा को, 39 नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड सेवा को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए जाएंगे।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News