DW Samachar – Header
BREAKING

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने किया सावधान

बिहार के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी। तेज हवाएं, तापमान में गिरावट और मौसम विभाग की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी। बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। वही आज भी राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान मौसम विभाग … Read more

Rain & Lightning Alert in Bihar Today

बिहार के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी। तेज हवाएं, तापमान में गिरावट और मौसम विभाग की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी।

बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटे में मौसम में बदलाव देखे जा रहे हैं। वही आज भी राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने राज्य के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।
बता दें कि गुरुवार को बिहार के शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और एक से दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील है।

Digital Women Trust

इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

वहीं मौसम विभाग ने पटना, बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बांका में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हल्की बारिश और वज्रपात के आसार जताए गए हैं।

अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक गिरावट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 72 घंटों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले 48 घंटों तक स्थिर रहने के आसार हैं, जिसके बाद इसमें दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़