DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

निकाय चुनाव में रैली के दौरान सीएम धामी ने कहा- उत्तराखंड में जल्द भू कानून और समान नागरिक संहिता लागू किया जाएगा

Preparation Underway: CM Dhami Announces Implementation of Land Law and Uniform Civil Code in Uttarakhand
Preparation Underway: CM Dhami Announces Implementation of Land Law and Uniform Civil Code in Uttarakhand
Preparation Underway: CM Dhami Announces Implementation of Land Law and Uniform Civil Code in Uttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक मैदान में उतर गए हैं। जिसमें सबसे पहले खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कमान संभाली है। भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की 25 जगह पर रैली प्रस्तावित की है। जिसमें 11 नगर निगम और सभी जिला मुख्यालय की नगर पालिका शामिल है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई टिहरी और सेलाकुई के शहीद गब्बर सिंह चौक पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सोमनाथ धनोला के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया।सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक सशक्त भू कानून लाया जाएगा, जो प्रदेश के नागरिकों के हित में होगा। उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे समाज में समानता और न्याय सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारी सरकार राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। प्रदेश के हर क्षेत्र में बेहतर सुविधाओं का विस्तार,शिक्षा, स्वास्थ्य,और सुरक्षा के क्षेत्र में सुधार किया जा रहा हैं। वहीं,कांग्रेस ने हमेशा भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने का काम किया है। उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए इसी महीने 23 जनवरी को वोट डाले जाएंगे।

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News