DW Samachar – Header
BREAKING

BRICS सम्मेलन 2024 में शामिल होने आज रूस के लिए रवाना होंगे पीएम मोदी, राष्ट्रपति पुतिन से करेंगे मुलाकात

आज सोमवार 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस रवाना होने वाले हैं। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान समूह के नेताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस जा रहे हैं। यह इस साल उनकी … Read more

PM Modi to Depart for Russia Today to Attend BRICS Summit 2024, Set to Meet President Putin
PM Modi to Depart for Russia Today to Attend BRICS Summit 2024, Set to Meet President Putin
PM Modi to Depart for Russia Today to Attend BRICS Summit 2024, Set to Meet President Putin (File Photo)

आज सोमवार 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रूस रवाना होने वाले हैं। प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान समूह के नेताओं और अन्य आमंत्रित अतिथियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
पीएम मोदी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निमंत्रण पर रूस जा रहे हैं। यह इस साल उनकी दूसरी रूस यात्रा है।

22-23 अक्टूबर को होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा

Digital Women Trust
BRICS Summit
BRICS Summit

बता दें कि आने वाले 22 ओर 23 अक्टूबर को रूस के कजान शहर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होगा। संगठन के विस्तार के बाद यह इसका पहला शिखर सम्मेलन है। ब्रिक्स दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह है। मिस्त्र, ईरान, इथियोपिया और यूएई इसी साल इस संगठन में शामिल हुए हैं। भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा कि उनका देश ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ 40 अन्य नेताओं का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी में बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस यात्रा के दौरान कजान में ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों और आमंत्रित नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है। रूसी राष्ट्रपति के सहायक यूरी उशाकोव के अनुसार, कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 24 देशों के नेता और कुल 32 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे, जिससे यह रूस में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा विदेश नीति कार्यक्रम बन जाएगा।

क्या है BRICS?

PM Modi to Depart for Russia Today to Attend BRICS Summit 2024, Set to Meet President Putin
PM Modi to Depart for Russia Today to Attend BRICS Summit 2024, Set to Meet President Putin

ब्रिक्स की शुरुआत जून 2009 में हुई थी। BRICS दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं को एक साथ लाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह है, जिसमें विश्व की 41 प्रतिशत आबादी शामिल है। विश्व जीडीपी का 24 प्रतिशत और विश्व व्यापार में 16 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

सितंबर 2010 में न्यूयॉर्क में BRIC विदेश मंत्रियों की बैठक में दक्षिण अफ्रीका को पूर्ण सदस्य के रूप में स्वीकार किए जाने के बाद BRIC समूह का नाम बदलकर BRICS (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका) कर दिया गया।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़