DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal - Horoscope - DW Samachar
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 21 अक्टूबर 2024

Digital Women Trust

दिन – सोमवार

मेष

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ सकती हैं। साथ ही वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रा का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

मिथुन

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में सोच विचार कर लगाएं।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। साथ ही परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से जिस कार्य को करने की सोच रहे हैं, वह पूर्ण होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि उठाना पड़ेगा। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें।

मकर

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम कार्यक्षेत्र में आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती हैं। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। साथ ही परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं।

कुंभ

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण खराब हो सकता है, लेकिन व्यापार में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। अरे कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

मीन

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। साथ ही परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

यह भी पढ़े: 

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़