टोल प्लाजा पर लगने वाले शुल्क को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बड़ी घोषणा कर दी है। नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि देश में जल्द ही एनुअल Fastag पास (FASTag annual pass) को शुरू किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जानकारी दी है कि अब देश में Fastag आधारित वार्षिक पास को शुरू (Nitin Gadkari toll plan) किया जाएगा। इस पास को 15 अगस्त 2025 से शुरू किया जाएगा, जो एक साल तक के लिए प्रभावी होगा। इस पास के लिए लोगों को तीन हजार रुपये का शुल्क (₹3,000 highway travel) देना होगा। उन्होंने कहा है कि यह नीति 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाज़ाओं को लेकर लंबे समय से चली आ रहें कन्सर्न्स को अधोरेखित करेगी और एक ही सुलभ लेनदेन के माध्यम से टोल भुगतान को सहज बनाएगी।
किन वाहनों को मिलेगा पास
केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि इस तरह के पास को गैर व्यवसायिक निजी वाहनों के लिए जारी किया जाएगा। जिसमें कार, वैन, जीप शामिल हैं। इस तरह के पास का उपयोग किसी भी व्यवसायिक छोटे वाहन और ट्रक, बस के लिए नहीं किया जा सकेगा।
कहां होगा यह मान्य
Fastag आधारित वार्षिक पास को देश में नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर मान्य होगा। हालांकि इसे जारी करने के एक साल या 200 यात्राओं (जो पहले हो) तक ही इसका उपयोग किया जा सकेगा। इस पास को राजमार्ग यात्रा एप के साथ ही नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ ही MoRTH की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
किसे मिलेगा फायदा
केंद्र सरकार की ओर से इस तरह की सुविधा को शुरू करने का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे का उपयोग करते हैं। मौजूदा व्यवस्था में लोगों को बार बार फास्टैग रिचार्ज करवाना होता है, जिसमें हजारों रुपये का टोल देना पड़ता है। नई व्यवस्था के लागू होने के बाद सिर्फ तीन हजार रुपये में ही लोगों को एक साल तक बिना रिचार्ज किए ही सफर करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके अलावा टोल बूथ पर लगने वाली लाइन भी कम होगी जिससे लोगों के समय की बचत भी हो पाएगी।
यह भी पढ़े: TRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












