DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज, जहानाबाद में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुर

Jehanabad News:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी तेज, जहानाबाद में ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग शुर
IMG_20250618_161902

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय और एसपी विनीत कुमार ने की निगरानी

जहानाबादबीबिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर पूरे राज्य में हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में जहानाबाद जिले में चुनावी तैयारियों का आगाज़ हो चुका है। जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की फर्स्ट लेवल चेकिंग (FLC) की शुरुआत कर दी है।

Digital Women Trust

इस अहम प्रक्रिया की खुद जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडेय ने निगरानी की। उनके साथ पुलिस अधीक्षक श्री विनीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी समेत कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

डीएम अलंकृता पांडेय ने बताया—

“ईवीएम मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है। अब तक सभी मशीनें सही पाई गई हैं और तकनीकी रूप से सब कुछ पूरी तरह दुरुस्त है।”

फर्स्ट लेवल चेकिंग के दौरान ईवीएम की बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट की गहराई से जांच की जाती है ताकि चुनाव से पहले किसी भी तकनीकी खामी की संभावना को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

इस प्रक्रिया में तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने निर्धारित मानकों के अनुसार सभी मशीनों की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि FLC की यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी मशीनों को सुरक्षित और सीलबंद कर स्ट्रॉंग रूम में रखा जाएगा।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया राज्य भर में चल रही है ताकि आने वाले चुनाव सुचारु, पारदर्शी और भरोसेमंद तरीके से संपन्न हो सकें।

Jehanabad News: Preparations for Bihar assembly elections 2025 intensify, first level checking of EVMs starts in Jehanabad

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़