DW Samachar – Header
BREAKING

पाकिस्तान में बड़ा फैसला: पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल और पत्नी बुशरा को 7 साल की सजा, भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार

पाकिस्तान में बड़ा फैसला: पूर्व पीएम इमरान खान को 14 साल और पत्नी बुशरा को 7 साल की सजा, भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार
Major Verdict in Pakistan: Former PM Imran Khan Sentenced to 14 Years, Wife Bushra Gets 7 Years in Corruption Case

Major Verdict in Pakistan: Former PM Imran Khan Sentenced to 14 Years, Wife Bushra Gets 7 Years in Corruption Case

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तानी अदालत से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने इमरान को 14 साल की सजा सुनाई है। आपको बताते हैं कि आखिर किस मामले में पूर्व पाकिस्तानी पीएम को सजा सुनाई गई है। पाकिस्तानी अदालत ने भूमि भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में शुक्रवार को पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान को 14 साल और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 7 साल कैद की सजा सुनाई। भ्रष्टाचार निरोधक अदालत के न्यायाधीश नासिर जावेद राणा ने अलग-अलग कारणों से तीन बार टल चुके फैसले की घोषणा पिछली बार 13 जनवरी को की थी। न्यायाधीश ने आदिला जेल में बनी एक अस्थायी अदालत में फैसला सुनाया। दरअसल, डॉन की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक हाई सिक्योरिटी के बीच बुशरा बीबी को कोर्ट से गिरफ्तार भी कर लिया गया है, जबकि इमरान पहले से ही जेल में थे। यह मामला 27 फरवरी 2024 को चुनावों के तुरंत बाद दर्ज किया गया था।

Digital Women Trust

सुनवाई से पहले पीटीआई के चेयरमैन बैरिस्टर गोहर अली खान ने मीडिया से कहा था कि पिछले दो वर्षों में जो अन्याय हुआ है उसके आधार पर अगर निष्पक्ष फैसला लिया गया तो इमरान और बुशरा को बरी कर दिया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक आरोप है कि इमरान और बुशरा बीबी ने बह‌रिया टाउन लिमिटेड से अरबों रुपये और सैकड़ों कनाल जमीन प्राप्त की। यह धनराशि यूनाइटेड किंगडम द्वारा पाकिस्तान को लौटाए गए 50 अरब रुपये को वैध बनाने के लिए दी गई थी। दिसंबर 2023 में इस्लामाबाद की जवाबदेही अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाने की तारीख 6 जनवरी तय की थी। हलांकि जज की अनुपस्थिति और अन्य कारणों से फैसले में देरी हुई। नेशनल अकाउंटबिलिटी ब्यूरो ने दिसंबर 2023 में इमरान और सात अन्य लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया। इसमें आरोप लगाया गया कि इमरान ने अवैध रूप से राज्य की धनराशि को बह‌रिया टाउन के भूमि भुगतान के खाते में स्थानांतरित किया। अन्य आरोपियों में प्रॉपर्टी टायकून मलिक रियाज हुसैन उनके बेटे और पीटीआई सरकार के पूर्व अधिकारियों का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़े: अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का निधन, शांति और लोकतंत्र के लिए मिला था नोबेल शांति पुरस्कार…

यह भी पढ़े: कल से बिहार में कई ट्रेनों का समय बदल जाएगा, देखिए कौन-कौन रेलगाड़ियों के टाइम में किया गया बदलाव

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़