बजा चुनावी बिगुल: दक्षिण राज्य कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने किया तारीखों का एलान, एक चरण में होगा मतदान

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने आज तारीख को का एलान कर दिया है। राजधानी दिल्ली में दोपहर करीब 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राज्य विधानसभा चुनाव कराए जाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कर्नाटक में 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जो 224 विधानसभा सीटों पर मतदान करेंगे। केंद्रीय चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि वोटिंग एक चरण में कराई जाएगी।


बता दें कि कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस को 37 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं, भाजपा ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। किसी भी दल को बहुमत नहीं मिल पाया था। 24 मई को कर्नाटक विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। 224 विधानसभा सीटों वाला कर्नाटक 6 अलग-अलग हिस्सों में बंटा हुआ है। बेंगलुरु, सेंट्रल, तटीय, हैदराबाद-कर्नाटक, मुंबई-कर्नाटक और दक्षिणी कर्नाटक। मुंबई-कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक सबसे बड़े हिस्से हैं। मुंबई-कर्नाटक (50) और दक्षिण कर्नाटक (51) में 101 सीटें हैं। कर्नाटक में 24 मई को विधानसभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 104 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस ने 80 और जदयू ने 37 सीटें जीती थीं। हालांकि, किसी दल को बहुमत नहीं मिला था। कर्नाटक में पिछले 5 साल सियासी तौर पर काफी उथल पुथल रही। 5 साल में तीन बार राज्य में सीएम बदले सबसे पहले कुमार स्वामी ने 23 मई 2018 को सीएम पद की शपथ ली। वे 23 जुलाई 2019 तक सीएम रहे। करीब 14 महीने बाद कई कांग्रेसी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी के साथ आ गए थे। इससे कुमारस्वामी सरकार गिर गई थी। इसके बाद बीजेपी ने बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व में सरकार बनाई थी। हालांकि, दो साल बाद येदियुरप्पा ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद बसवराज बोम्मई राज्य के सीएम बने। हाल ही में कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें विपक्ष के नेता सिद्धारमैया को वरुणा विधानसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। साथ ही कांग्रेस ने अधिकांश पुराने चेहरों को इस लिस्ट में बरकरार रखा है। हालांकि, सिद्धारमैया एक अन्य विधानसभा से भी टिकट की उम्मीद कर रहे हैं, जिसकी घोषणा दूसरी सूची में होने की संभावना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

















