DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद: थाने में शराब के साथ सब-इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

जहानाबाद: थाने में शराब के साथ सब-इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
IMG-20250111-WA0032

जहानाबाद जिले के सिकरिया थाने से एक सब-इंस्पेक्टर का थाने के बैरक में शराब का सेवन करते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति थाने के बैरक में बैठा हुआ दिखाई दे रहा है, जिसके सामने टेबल पर शराब भरी ग्लास और चखना रखा है। फोटो में वह व्यक्ति आराम से खाना खाते और बातचीत करते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर की पहचान फकीरा प्रसाद के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सिकरिया थाने में तैनात हैं। इस थाने को हाल ही में ओपी से थाने का दर्जा मिला है। इससे पहले उनकी तैनाती विशुनगंज थाने में थी।

वीडियो कब और कैसे बना, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इसके वायरल होने से जिले के पुलिस महकमे में खलबली मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की माग किया है। अगर वीडियो में दिख रहे सब-इंस्पेक्टर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Digital Women Trust

वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं डी डब्लू समाचार नहीं करता है। इस घटना से पहले जिले में उत्पाद पुलिस और शराब तस्करों की मिलीभगत का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। हालांकि, : डी डब्लू समाचार और अन्य मीडिया संस्थान इस वायरल वीडियो और ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। यह जांच का विषय है, और इसके बारे में अंतिम निर्णय जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
इस तरह के वीडियो और ऑडियो के वायरल होने से पुलिस महकमे की छवि पर गहरा असर पड़ा है। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने वाली पुलिस के ऐसे कृत्य ने जनता में नाराजगी बढ़ाई है। अब यह देखना होगा कि जांच के बाद दोषियों पर क्या कार्रवाई की जाती है। कानून की रक्षा करने वाले अधिकारियों से अनुशासन और ईमानदारी की उम्मीद करते हैं। अब पुलिस प्रशासन से इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। जहां इस वीडियो फोटो की पुष्टि डी डब्लू समाचार नहीं करता है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़