DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबादः बाइक सवार दो लोगों के साथ लूट और मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल

जहानाबादः बाइक सवार दो लोगों के साथ लूट और मारपीट, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Videoshot_20250129_182448
Jehanabad: Two people riding a bike were robbed and assaulted, a young man seriously injured.

बिहार के जहानाबाद जिले में अपराधियों का आतंक जारी है। ताजा घटना घोसी थाना क्षेत्र के झुनकी नदी के पास हुई, जहां बाइक सवार दो लोगों को अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। लूटपाट के बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

गंभीर रूप से घायल युवक को पीएमसीएच रेफर

Digital Women Trust

हमलावरों ने न केवल लूटपाट की, बल्कि पीड़ितों के साथ बेरहमी से मारपीट भी की। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक की हालत नाजुक होने के कारण उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वारदात के बाद इलाके में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।प्रशासन से सवाल, कब रुकेगा अपराध?
जहानाबाद में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कानून-व्यवस्था पर प्रशासन कब ध्यान देगा? क्या पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हो रही है?

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़