
जहानाबाद जिले के एनएच-83 पर सेरथुआ के पास खड़े टेम्पो में अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार ठोकर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में टेम्पो पलट गया, जिससे उसमें सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल यात्री की पहचान जहानाबाद अरवल मोड़ निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। संतोष ने बताया कि वह टेहटा से जहानाबाद जा रहे थे और टेम्पो सवारी के लिए ग्राम सेरथुआ के पास सड़क किनारे खड़ा था। तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो को ठोकर मार दी।
दुर्घटना के बाद संतोष कुमार को दूसरे टेम्पो की मदद से सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और फरार ट्रक की तलाश जारी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












