
जहानाबाद जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया। आज जनता दरबार में कुल 49 परिवाद प्राप्त हुए। आज के जनता दरबार में भूमि विवाद, मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, आवास योजना, भू-अर्जन, विद्युत, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, अभिलेखागार , राशन कार्ड, पर्यटन सहित अन्य कार्यालयों/योजनाओं से संबंधित है। जनता दरबार में आए परिवादियों में दारोगा यादव भूमि विवाद से संबंधित, रंतु कुमार मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल हेतु, राजेश बिंद वासीगत पर्चा के लिए, राम उदय शर्मा नल जल योजना बंद रहने के कारण, मुनारिक पंडित एवं अन्य मुआवजा भुगतान हेतु, रवि शंकर तिवारी ,नेर पंचायत अवस्थित द्वापर युगीन शिवलिंग के रक्षार्थ उशेश्वर महादेव मंदिर में पर्यटकीय सुविधा उपलब्ध कराने हेतु अपनी अपनी फरियाद लेकर आए।
जनता दरबार में आए सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए, ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतो का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके।
जनता दरबार में प्राप्त परिवादों को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए ,आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई हेतु, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












