DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद 10 जनवरी 2025 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण शुरू

जहानाबाद 10 जनवरी 2025 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण शुरू
IMG-20250107-WA0109
Jehanabad: Survey of eligible beneficiaries under Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin begins from January 10, 2025

जहानाबाद जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त जहानाबाद की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत होने वाले सर्वे के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि 10 जनवरी 2025 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत योग्य लाभुकों का सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा। इसके लिए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और सर्वेक्षणकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

Digital Women Trust

उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि सभी सर्वेक्षणकर्ताओं का eKYC और विलेज मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। ग्रामीण आवास सहायकों को सर्वेक्षणकर्ता बनाया गया है, और जहां आवास सहायक पदस्थापित नहीं है, वहां पंचायत रोजगार सेवक और पंचायत सचिव को सर्वेक्षणकर्ता बनाया गया है।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सर्वे का प्रतिदिन नियमित रूप से अनुश्रवण करने का निर्देश दिया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़