DW Samachar – Header
BREAKING

जहानाबाद ठंड से बचाव के लिए जहानाबाद में किया जा रहा है कंबल का वितरण

जहानाबाद ठंड से बचाव के लिए जहानाबाद में किया जा रहा है कंबल का वितरण
IMG-20250107-WA0112
Blankets are being distributed in Jehanabad to protect from cold.

जहानाबाद जिला पदाधिकारी  अलंकृता पांडे के निदेशो के आलोक में जहानाबाद जिला में गरीब , असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण लगातार किया जा रहा है। समाज कल्याण के वस्त्र वितरण कार्यक्रम के तहत आज भी देर शाम सहायक निदेशक , सामाजिक सुरक्षा, श्रीमती पूनम कुमारी के द्वारा हाजीपुर, दमुहां पंचायत एवं काको रोड तथा रेलवे स्टेशन से लेकर सदर अस्पताल मोड़ के अत्यंत निर्धन एवं दिव्यांग लोगों के बीच गर्म कंबल का वितरण किया गया।
जिला में अब तक 500 से ज्यादा कंबलो का वितरण नगर निकाय एवं पंचायत स्तर पर किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी के निदेशों के आलोक में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है । इसके साथ ही गरीब, निर्धन ,दिव्यांग एवम् भिक्षुको के बीच कंबलों के वितरण के माध्यम से जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़