DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, पीएमसीएच रेफर

Jehanabad: Police took a seriously injured youth to the hospital in a road accident, referred to PMCH.

जहानाबाद, 29 जनवरी: जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कड़ौना थाना क्षेत्र के ग्राम मुठेर के पास बुधवार शाम करीब 7 बजे एक अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घायल युवक को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद युवक सड़क पर दर्द से कराह रहा था, तभी कड़ौना पुलिस की गश्ती टीम की नजर उस पर पड़ी। पुलिस ने तुरंत घायल युवक को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया

दोनों पैर बुरी तरह जख्मी, हालत गंभीर

अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक के दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो चुके हैं, जिससे वह बोलने में भी असमर्थ था।

युवक की पहचान, परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान उसके पास मिले पहचान पत्र से हुई। वह पाली थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी बालेश्वर मांझी का पुत्र उपेंद्र मांझी है। सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी

फिलहाल, किस वाहन ने युवक को टक्कर मारी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कहा जा रहा है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगाया जाएगा

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News