DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: PM-AJAY योजना के तहत जहानाबाद के 34 गांव बनेंगे आदर्श ग्राम, समग्र विकास के लिए ग्राम विकास योजना बनाने के निर्देशस्लग

Jehanabad News: PM-AJAY योजना के तहत जहानाबाद के 34 गांव बनेंगे आदर्श ग्राम, समग्र विकास के लिए ग्राम विकास योजना बनाने के निर्देशस्लग
IMG-20260717-WA0124

जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में शुक्रवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PM-AJAY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि PM-AJAY योजना के तहत जिले के 34 गांवों का चयन आदर्श ग्राम के रूप में किया जाना है। इन गांवों के समग्र एवं सतत विकास के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना होगा, ताकि ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से मिल सके। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि चयनित गांवों में सर्वेक्षण कर आधारभूत आवश्यकताओं का आकलन किया जाए और उसके आधार पर ग्राम विकास योजना (Village Development Plan-VDP) तैयार की जाए। इसके बाद ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त कर योजना को जिला अभिसरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, जिससे विभिन्न विभागों की योजनाओं का प्रभावी अभिसरण सुनिश्चित हो सके।


जिला पदाधिकारी ने कहा कि योजना का उद्देश्य केवल आधारभूत ढांचे का विकास नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, आजीविका, सामाजिक सुरक्षा समेत सभी विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से चयनित गांवों को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करना है। इसके लिए सभी विभागों की सक्रिय भागीदारी और नियमित अनुश्रवण आवश्यक है।
कार्यशाला में उप विकास आयुक्त आदित्य कुमार पीयूष, सिविल सर्जन डॉ. हरिश्चंद्र चौधरी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी सुजीत कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Under the PM-AJAY scheme, 34 villages of Jehanabad will become model villages, instructions to prepare village development plan for overall development.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़