DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नियोजन सेवा विस्तार योजना के तहत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट, 20 जून तक करें आवेदन

Jehanabad News: नियोजन सेवा विस्तार योजना के तहत योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा टूल किट एवं स्टडी किट, 20 जून तक करें आवेदन
IMG_20250524_174123

जहानाबाद बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित “नियोजन सेवा का विस्तार योजना” के तहत जहानाबाद जिले में योग्य और इच्छुक अभ्यर्थियों को स्वरोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु टूल किट और स्टडी किट प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें शिक्षा एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

जिला नियोजन पदाधिकारी सुश्री आकृति कुमारी ने जानकारी दी कि इस योजना के तहत इच्छुक अभ्यर्थी 20 जून 2025 तक जिला नियोजनालय, जहानाबाद में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

Digital Women Trust

टूल किट योजना – स्वरोजगार के लिए सहयोग

इस योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिशियन, मोबाइल रिपेयर, फिटर, प्लंबर, ब्यूटीशियन, सिलाई, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस रिपेयर आदि ट्रेड में प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को टूल किट उपलब्ध कराई जाएगी।

पात्रता की शर्तें:

  • अभ्यर्थी ट्रेड में न्यूनतम 3 माह का प्रमाणित प्रशिक्षण प्राप्त हों।
  • RSETI, जन शिक्षण संस्थान, PMKY आदि से प्रशिक्षण प्राप्त या RPL प्रमाणित युवा भी पात्र।
  • बिहार का निवासी, आय 3 लाख रुपये से कम हो।
  • NCS पोर्टल या नियोजनालय में कम से कम 6 माह पूर्व निबंधन जरूरी।
  • SC, ST, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को प्राथमिकता।
  • पूर्व में लाभ प्राप्त अभ्यर्थी योजना के लिए अयोग्य माने जाएंगे।

स्टडी किट योजना – प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु सहायता

यह योजना उन अभ्यर्थियों के लिए है जो UPSC, BPSC, SSC, रेलवे, बैंकिंग, शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि की तैयारी कर रहे हैं।

पात्रता की शर्तें:

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट या स्नातक
  • आवेदन पत्र या प्रवेश पत्र की प्रति अनिवार्य।
  • NCS पोर्टल या नियोजनालय में कम से कम 6 माह पूर्व निबंधन आवश्यक।
  • वार्षिक आय 3 लाख से कम, बिहार का निवासी हो।
  • SC, ST, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को प्राथमिकता।
  • पूर्व में स्टडी किट प्राप्त कर चुके अभ्यर्थी योजना के पात्र नहीं होंगे।

आवेदन प्रक्रिया:

  • अभ्यर्थी को निर्धारित तिथि तक संबंधित प्रमाणपत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रति के साथ आवेदन देना होगा।
  • चयन उप निदेशक (नियोजन), पटना प्रमंडल की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा।

संपर्क:
जिला नियोजनालय, जहानाबाद
हेल्पलाइन नंबर – 06114796465 / 0614356978

निवेदक:
जिला नियोजन पदाधिकारी,
श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
जिला नियोजनालय, जहानाबाद

Jehanabad News: Under the Employment Service Extension Scheme, eligible candidates will get tool kit and study kit, apply by June 20

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़