DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: बिहार कप कराटे चैंपियनशिप के लिए जहानाबाद से 15 सदस्यीय टीम पटना रवाना

Jehanabad News: बिहार कप कराटे चैंपियनशिप के लिए जहानाबाद से 15 सदस्यीय टीम पटना रवाना
IMG_20250524_161630

जहानाबाद यूनिक शोतो कान कराटे एसोसिएशन इंडिया (USKAI) जहानाबाद की 15 सदस्यीय टीम आज संध्या 4 बजे अम्मा क्लब से बिहार कप राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए पटना रवाना हुई। यह प्रतियोगिता 25 मई 2025 को डॉन बॉस्को स्कूल, दीघा, पटना में आयोजित की जाएगी।

टीम की अगुवाई यूनिक शोतो कान कराटे के अध्यक्ष एवं मुख्य तकनीकी कोच क्योशी अन्नू शक्ति सिंह कर रहे हैं। उनके अनुसार, इस बार खिलाड़ियों की चयन संख्या में वृद्धि हुई है, जो जिले के लिए गौरव की बात है। टूर्नामेंट में वेद प्रकाश रंजन और राजेश दास बतौर ऑफिशियल, अन्नू शक्ति सिंह कोच के रूप में, तथा धीरज कुमार टीम मैनेजर के रूप में शामिल होंगे।

Digital Women Trust

प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं: दिव्या श्री, अमीश तिवारी, कुणाल सिंह आर्य, गौरव कुमार वर्मा (USKAI), आस्था कुमारी कश्यप, माही कुमारी, नैनसी कुमारी, अनन्य पर्वत, हर्ष पाठक, संतोष कुमार, उत्कर्ष कुमार और विश्वसंस्कर ज्योति (ब्रिलियंट स्कूल, मखदुमपुर)।

मुख्य कोच अन्नू शक्ति सिंह ने भरोसा जताया कि जहानाबाद के ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए पदक जरूर हासिल करेंगे। जिलेवासियों की ओर से सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Jehanabad News: 15-member team from Jehanabad left for Patna for Bihar Cup Karate Championship

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़