DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो युवक घायल

Jehanabad News: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो युवक घायल
IMG_20260306_100102


जहानाबाद रतनी : शकूराबाद थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में गुरुवार की रात तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद भेजा गया।
घायलों की पहचान परसबिगहा थाना क्षेत्र के मिल्कीपर गांव निवासी बृजनंदन यादव और सुभाष कुमार के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बैकुंठ शर्मा के बेटे का तिलक कार्यक्रम मिल्कीपर गांव से आया हुआ था। घर पर तिलक समारोह का कार्यक्रम चल रहा था और लोग खुशी के माहौल में शामिल थे। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर अपनी पिस्तौल निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान चली गोली सीधे दोनों युवकों को जा लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद तिलक समारोह में अफरा-तफरी मच गई और वहां मौजूद लोगों के बीच भय और दहशत का माहौल बन गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही शकूराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष दल-बल के साथ गांव पहुंचकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Jehanabad News: Two youths injured in celebratory firing at Tilak ceremony

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़