DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: नगर थाना पुलिस की तत्परता से कुछ घंटे में मिला लापता बच्चा, परिजनों को सौंपा

Jehanabad News: नगर थाना पुलिस की तत्परता से कुछ घंटे में मिला लापता बच्चा, परिजनों को सौंपा
InShot_20261105_211558493

जहानाबाद। जिले में लापता हुए एक बच्चे को नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार में खुशी लौट आई। बच्चे के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने जहानाबाद पुलिस प्रशासन का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, काको मोड़ स्टेशन निवासी अमोद कुमार का बच्चा अर्पित कुमार घर में साफ-सफाई का काम चलने के दौरान अचानक बाहर निकल गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद बच्चे के लापता होने की सूचना आम लोगों तक पहुंचाई गई।

Digital Women Trust

इसी दौरान एक व्यक्ति के माध्यम से नगर थाना पुलिस को बच्चे के संबंध में सूचना मिली। सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाई और बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर सुरक्षित कर लिया। इसके बाद आवश्यक पहचान की प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में नगर थाना पुलिस की सतर्कता और त्वरित पहल सराहनीय रही। पुलिस कप्तान कोटा किरण कुमार के नेतृत्व में जिले में पुलिस की सक्रियता का एक और सकारात्मक उदाहरण सामने आया है। बच्चे के सकुशल घर लौटने पर उसके पिता अमोद कुमार और अन्य परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि कुछ ही घंटों में उनके बच्चे को खोजकर सुरक्षित सौंप दिया गया। इसके लिए वे नगर थाना पुलिस और जहानाबाद पुलिस प्रशासन के प्रति आभारी हैं।

Jehanabad News: Thanks to the prompt action of the Town Police, a missing child was found within a few hours and returned to his family.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़