जहानाबाद दिनांक 16/17 जुलाई 2026 की मध्यरात्रि में पुलिस अधीक्षक, जहानाबाद कोटा किरण कुमार ने साइबर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक (साइबर) सहित सभी अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाना की कार्यप्रणाली, लंबित मामलों की प्रगति एवं अनुसंधान कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी कोटा किरण कुमार ने साइबर अपराध से जुड़े लंबित कांडों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों को समय पर न्याय दिलाने के लिए अनुसंधान में तेजी लाई जाए और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को निर्देशित किया कि साइबर अपराध से संबंधित मामलों की अद्यतन स्थिति राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल एवं अन्य संबंधित ऑनलाइन पोर्टलों पर समय-समय पर अपडेट की जाए, ताकि जांच प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रभावी बनी रहे।

एसपी ने अनुसंधान कार्यों में तकनीकी दक्षता बढ़ाने, साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन करने तथा साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को पेशेवर दक्षता, जवाबदेही और समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हर स्तर पर गंभीरता से कार्य किया जाए।
Jehanabad News: SP Kota Kiran Kumar conducts a surprise inspection of the Cyber Police Station at midnight; issues directives for the speedy disposal of cyber cases.


















