जहानाबाद कायनात फाउंडेशन एवं कायनात इंटरनेशनल स्कूल, कायनात नगर, काको (जहानाबाद) के संस्थापक अध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने कोलकाता में आयोजित फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस (बैस्टिल डे) स्वागत समारोह में सहभागिता को अपने लिए गौरव और सम्मान का विषय बताया। इस प्रतिष्ठित समारोह में विभिन्न देशों के राजनयिकों, विशिष्ट अतिथियों तथा कोलकाता स्थित फ्रांस के महावाणिज्यदूत सहित कई गणमान्य लोगों से मुलाकात और विचार-विमर्श का अवसर मिला। यह आयोजन भारत और फ्रांस के बीच मजबूत मित्रता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, शिक्षा, भाषा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की समृद्ध परंपरा का प्रतीक रहा। समारोह से प्रेरित होकर कायनात फाउंडेशन ने बिहार और फ्रांस के बीच सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक सहयोग को और मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया है। इसके तहत कायनात इंटरनेशनल स्कूल में फ्रेंच भाषा शिक्षण, सांस्कृतिक गतिविधियों, छात्र-शिक्षक संवाद तथा शैक्षणिक सहयोग कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि ग्रामीण बिहार के विद्यार्थियों को वैश्विक अवसरों से जोड़ा जा सके।

संस्था का उद्देश्य बिहार और फ्रांस के शैक्षणिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना, विद्यार्थियों में वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करना तथा शिक्षा के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मित्रता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।
इस अवसर पर शकील अहमद काकवी ने भारत स्थित फ्रांस के दूतावास तथा कोलकाता स्थित फ्रांस के महावाणिज्य दूतावास के प्रति आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर शकील अहमद काकवी ने कहा, “शिक्षा, संस्कृति, मित्रता और भाषा दो देशों के बीच सबसे मजबूत सेतु हैं। आइए, हम मिलकर ऐसा भविष्य बनाएं, जहां बिहार और फ्रांस के विद्यार्थी एक-दूसरे से सीखें, विविध संस्कृतियों का सम्मान करें और वैश्विक नागरिक के रूप में आगे बढ़ें।”
Jehanabad News: Shakeel Ahmed Kakvi attended France’s National Day celebrations; stated that education, culture, friendship, and language serve as the strongest bridges between two nations.


















