DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रामजन्म भूमि आंदोलन के वरिष्ठ सेनानी पारस जी का निधन, 15 जून को श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Jehanabad News: रामजन्म भूमि आंदोलन के वरिष्ठ सेनानी पारस जी का निधन, 15 जून को श्रद्धांजलि कार्यक्रम
IMG_20250614_205938

जहानाबाद, श्री रामजन्म भूमि आंदोलन के स्थानीय स्तंभ और समाजसेवी पारस जी (निवासी टेनी विगहा) का  अहले सुबह उनके गांव में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है। वे एक समर्पित रामभक्त, सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी थे, जिन्होंने 1984 से 1994 तक विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और प्रतिबंध काल में गठित श्री रामकार सेवा समिति के विभिन्न पदों पर रहते हुए अयोध्या आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री संतोष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि पारस जी हर चरण में कारसेवक के रूप में अयोध्या गए और कई बार जेल भी गए। वे विहिप नेता द्वारिका यादव के भाई थे।

Digital Women Trust

पारस जी अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं — उनका पुत्र विनोद कुमार, जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं, दूसरा पुत्र उदय कुमार, रेल विभाग में कार्यरत हैं, जबकि उनकी एक पुत्री अपने ससुराल में परिवार के साथ रहती हैं।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन नागरिक विकास मंच द्वारा 15 जून को आयोजित पाक्षिक काव्य सम्मेलन के दौरान किया जाएगा, जिसमें उन्हें काव्य और स्मृति के माध्यम से याद किया जाएगा।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में शामिल हैं:

  • विहिप के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अजीत शर्मा
  • विहिप नेता मुंशी प्रसाद निषाद, आलोक कुमार
  • अधिवक्ता जीतेन्द्र शर्मा
  • राम सिधासन सिंह
  • सांसद प्रतिनिधि व वार्ड पार्षद धर्मपालन यादव
  • हम पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. विरेन्द्र कुमार सिंह
  • भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार

इसके अलावा बड़ी संख्या में सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Jehanabad News: Senior fighter of Ram Janmabhoomi movement Paras ji passed away, tribute program on June 15

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़