शुक्र, अप्रैल 17, 2026

Bihar News: बिहार में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, बदले गए जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह, इन्हें मिली कमान

Bihar News: Many IPS officers transferred in Bihar, Jehanabad SP Arvind Pratap Singh replaced

अभी कुछ दिनों पहले बिहार की नीतीश सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए थे। वहीं आज बिहार सरकार ने प्रदेश के कई आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है। सरकार ने 18 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। राजधानी पटना के एसएसपी भी बदले गए हैं। अवकाश कुमार को बीएमपी- 1 का समादेष्टा बनाया गया है । जबकि कार्तिकेय के शर्मा पटना के नए एसएसपी होंगे। बताजा जा रहा है कि राजधानी पटना में बिगड़ती कानून व्यवस्था के चलते अवकाश कुमार का तबादला किया गया है। जो 6 महीने का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर सके हैं। बीते कुछ दिनों में एक के बाद कई हत्याएं और लूट की घटनाएं हुईं थी। समस्तीपुर के एसपी का भी तबादला किया गया है। वहीं पटना सेंट्रल की सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत को प्रमोट कर पूर्णिया का एसपी बनाया गया है।

Vinit Kumar - Jehanabad New SP- 2017 Batch IPS
Vinit Kumar – Jehanabad New SP- 2017 Batch IPS

वहीं सरथ आर एस को सुपौल जिले का नया एसपी नियुक्त किया गया है। पटना सीआईडी में सेवा दे रहे एसपी चंद्रशेखर प्रसाद को अब एसपी (लॉ एंड ऑर्डर, पटना) बनाया गया है।इसके अलावा विनीत कुमार को जहानाबाद का एसपी, अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर का कप्तान नियुक्त किया गया है।

IPS Vinit Kumar
IPS Vinit Kumar

समस्तीपुर के एसपी अशोक कुमार मिश्रा को विशेष शाखा का एसपी, सुपौल के एसपी शैशव यादव को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण), पटना नियुक्त किया गया है।बीएएमपी 1 पटना में तैनात प्रमोद कुमार यादव को अब एसपी अपराध अनुसंधान विभाग का दायित्व सौंपा गया है। मुजफ्फरपुर नगर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल जमुई के कप्तान बनाए गए। जहां जहानाबाद के एसपी अरविंद प्रताप सिंह को समस्तीपुर की जिम्मेदारी मिली तो वहीं जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद को बिहार अवर सेवा आयोग का जिम्मा सौंपा गया।

Bihar News: Many IPS officers transferred in Bihar, Jehanabad SP Arvind Pratap Singh replaced

https://hindibylines.wpcomstaging.com/jehanabad-news-when-he-reached-the-police-station-as-a-complainant-and-fooled-the-inspector-who-is-jehanabads-new-sp-vineet-kumar/
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News