DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. कमलेश प्रसाद की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Jehanabad News: वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. कमलेश प्रसाद की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
IMG_20260121_161102

रतनी प्रखंड अंतर्गत पतियामा गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता स्वर्गीय कमलेश प्रसाद की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दर्जनों ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें मुफ्त दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
स्वास्थ्य शिविर में पटना एम्स के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रौशन द्वारा जांच को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं जनरल फिजिसियन डॉ. उमाशंकर ने अपने अनुभव से मरीजों को परामर्श देकर उन्हें लाभान्वित किया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।
पुण्यतिथि के अवसर पर ग्रामीणों ने स्व. कमलेश प्रसाद के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए ग्रामीणों ने अपने अनुभव साझा किए और उन्हें एक सरल, न्यायप्रिय एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के रूप में याद किया।
स्व. कमलेश प्रसाद के परिजनों ने बताया कि आने वाले वर्ष में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के टॉप तीन छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, साथ ही और भी बड़े स्तर पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।
इस कार्यक्रम में नारायणपुर पंचायत के मुखिया नवीन कुमार, पूर्व मुखिया रुद्रेश शर्मा, गिरिजा पासवान, रजनीश कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण से ओतप्रोत रहा।

Jehanabad News: Senior Advocate Late. Health camp on the death anniversary of Kamlesh Prasad, villagers paid emotional tribute

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़