DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की वार्षिक आम सभा, पूर्णकालिक दर्जा व समान वेतन की उठी मांग

Jehanabad News: शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ की वार्षिक आम सभा, पूर्णकालिक दर्जा व समान वेतन की उठी मांग
IMG_20260121_173914

जहानाबाद गांधी मैदान, जहानाबाद में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ, जहानाबाद इकाई की वार्षिक आम सभा बैठक जिलाध्यक्ष श्री निर्भय कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से आए संघ के सदस्यों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रमुख मांगों को एकजुट होकर रखा। बैठक में सर्वसम्मति से शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों को पूर्णकालिक का दर्जा देने, सक्षमता परीक्षा में शामिल करने, तथा समान काम के बदले समान वेतन देने की मांग बिहार सरकार से की गई। संघ के सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं और मांगें बैठक में रखीं। वक्ताओं ने कहा कि पिछले लगभग चार वर्षों से शारीरिक अनुदेशक नियमित शारीरिक शिक्षकों की तरह कार्य कर रहे हैं। वे जनगणना, चुनाव कार्य, मशाल खेल, तरंग प्रतियोगिता, विद्यालय स्तरीय खेल, होमगार्ड की शारीरिक दक्षता परीक्षा, जिला स्तरीय मैराथन प्रतियोगिता सहित अन्य खेल आयोजनों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ ही विषय शिक्षक की अनुपस्थिति में अन्य विषयों का अध्यापन भी विद्यालयों में कर रहे हैं।
इसके बावजूद अनुदेशकों को बहुत ही कम मानदेय मिल रहा है, जिससे उनका जीवन यापन कठिन हो गया है। सदस्यों ने यह भी कहा कि अब तक उनका सर्विस बुक नहीं खोला गया है, जिससे भविष्य में मिलने वाले सेवावृत्ति लाभ प्रभावित हो रहे हैं। इस मांग को भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष निर्भय कुमार के अलावा मधेश कुमार, गौरव कुमार, उज्जवल कुमार, बिपिन कुमार, पंकज कुमार, रितूराज कुमार, सीताराम यादव, मनीष कुमार, रामबली कुमार, प्रीति कुमारी, रंजू कुमारी, अर्चना कुमारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में संघ ने सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया, अन्यथा आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी।

Jehanabad News: Physical Education and Health Instructors Association’s annual general meeting, demand for full-time status and equal pay raised

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़