DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: स्कूल बना ‘पिकनिक स्पॉट’, क्लासरूम में मटन-चावल की दावत उड़ाते दिखे शिक्षक।

Jehanabad News: स्कूल बना ‘पिकनिक स्पॉट’, क्लासरूम में मटन-चावल की दावत उड़ाते दिखे शिक्षक

वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप, प्रिंसिपल को जारी होगा शो-कॉज नोटिस

जहानाबाद जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रत्नी प्रखंड क्षेत्र स्थित निहालपुर 10+2 विद्यालय में शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय क्लासरूम में मटन-चावल की दावत उड़ाते नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई शिक्षक स्कूल के एक क्लासरूम में बैठकर मटन-चावल का भोज कर रहे हैं। इसी दौरान जब मीडिया की टीम मौके पर पहुंची तो शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कैमरा देखते ही कुछ शिक्षक रिकॉर्डिंग बंद कराने की कोशिश करने लगे, जबकि एक शिक्षक अपनी प्लेट और खाना वहीं छोड़कर मौके से निकल गए।
बताया जा रहा है कि घटना स्कूल समय के दौरान की है। जब शिक्षकों से इस मामले पर सवाल पूछे गए तो किसी ने भी कैमरे पर कुछ बोलने से इनकार कर दिया। पूरे मामले में शिक्षकों की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Digital Women Trust


इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी ने बताया कि वायरल वीडियो चार दिन पुराना है और मामले की जांच कराई जा रही है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के सामने आने के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि जहां सरकार शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, वहीं कुछ शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों को भूलकर स्कूल को ही पिकनिक स्पॉट बना रहे हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग अब जिले के अन्य स्कूलों की भी निगरानी बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो और अनुशासन बना रहे।

Jehanabad News: School turns into a picnic spot, teachers seen enjoying a mutton and rice feast in the classroom

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़