अग्निशमन विभाग ने कर्मचारियों को दिया सुरक्षा प्रशिक्षण, आग लगने पर घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील
जहानाबाद के अरवल मोड़ स्थित एक बॉम्बे बाजार मॉल में अग्निशमन विभाग की ओर से आग से बचाव और सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी अपनी टीम के साथ मौजूद रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में सही तरीके से बचाव और राहत कार्य की जानकारी देना था।

मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने अलग-अलग प्रकार की आग से बचाव के तरीकों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सतर्क होकर सही कदम उठाना चाहिए। समय रहते छोटी आग पर काबू पाकर बड़ी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में आग बुझाने वाले यंत्रों के इस्तेमाल की भी जानकारी दी गई। टीम ने प्रैक्टिकल डेमो के जरिए बताया कि बिजली से लगी आग, गैस सिलेंडर में लगी आग और अन्य ज्वलनशील पदार्थों से लगी आग को किस प्रकार सुरक्षित तरीके से बुझाया जा सकता है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि हर प्रकार की आग में पानी का इस्तेमाल सही नहीं होता और अलग-अलग आग के लिए अलग उपकरणों का उपयोग किया जाता है। इस दौरान मॉल के कर्मचारियों ने भी बॉम्बे बाजार मॉक ड्रिल में भाग लिया और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

अग्निशमन विभाग की टीम ने कर्मचारियों को आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके भी बताए। आगजनी की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को हमेशा सतर्क रहना चाहिए। बिजली और गैस उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करें और समय-समय पर सुरक्षा प्रशिक्षण लेते रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को कम किया जा सके।” अग्निशमन विभाग ने कहा कि ऐसे मॉक ड्रिल और जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि लोग आपदा के समय घबराने के बजाय समझदारी और सतर्कता के साथ स्थिति का सामना कर


















