DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: रेड क्रॉस जहानाबाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, 20 टीबी मरीजों को वितरित किया पोषण आहार

Jehanabad News: रेड क्रॉस जहानाबाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ, 20 टीबी मरीजों को वितरित किया पोषण आहार
InShot_20260603_162537704


जहानाबाद। भारत सरकार एवं बिहार सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, जहानाबाद शाखा की ओर से 20 क्षय (टीबी) रोगियों के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सह रेड क्रॉस के वाइस प्रेसिडेंट राजीव रंजन सिन्हा, सिविल सर्जन, जिला क्षय रोग पदाधिकारी विनोद कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ख़ालिद हुसैन, रेड क्रॉस के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार, वाइस चेयरमैन इबरार अहमद, सचिव राजकिशोर प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश कुमार बिकु सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड क्रॉस के सचिव राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के माननीय राज्यपाल के आह्वान पर रेड क्रॉस जहानाबाद ने जिले को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में 20 क्षय रोगियों के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इन सभी मरीजों को अगले छह माह तक नियमित रूप से पोषण आहार उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि उपचार के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य में भी तेजी से सुधार हो सके।


उन्होंने समाज के प्रबुद्ध एवं सक्षम नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से जरूरतमंद क्षय रोगियों तक सहायता का दायरा और अधिक व्यापक बनाया जा सकता है।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह रेड क्रॉस के वाइस प्रेसिडेंट राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि रेड क्रॉस सदैव मानवता की सेवा के लिए समर्पित संस्था रही है। टीबी मुक्त भारत अभियान केंद्र एवं राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने जिले के सभी सक्षम एवं जागरूक नागरिकों से आगे आकर इस अभियान में सहयोग करने तथा क्षय रोगियों की सहायता के लिए योगदान देने की अपील की। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासन, रेड क्रॉस और आम जनता के सामूहिक प्रयासों से जहानाबाद को शीघ्र ही टीबी मुक्त जिले के रूप में स्थापित किया जा सकेगा। कैप्शन: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत रेड क्रॉस जहानाबाद द्वारा 20 क्षय रोगियों के बीच पोषण आहार का वितरण किया गया।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Red Cross Jehanabad extended a helping hand, distributed nutritional food to 20 TB patients

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़