DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, 103 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल।

Jehanabad News: पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’, 103 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल।
IMG_20260502_122446

18.54 लाख के मोबाइल बरामद, एसपी अपराजित लोहान ने खुद सौंपे मालिकों को

जहानाबाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत एक सराहनीय पहल करते हुए 103 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को वापस सौंप दिया। इस अभियान की अगुवाई एसपी अपराजित लोहान ने की, जिसके तहत लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई। बरामद किए गए मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 18 लाख 54 हजार रुपये बताई जा रही है। जिले के विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर पुलिस की टेक्निकल टीम ने सर्विलांस की मदद से इन फोनों को ट्रैक किया। खास बात यह रही कि कई मोबाइल जिले के बाहर से भी बरामद किए गए।

Digital Women Trust


एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान अपराजित लोहान ने खुद अपने हाथों से सभी मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय से अपने खोए मोबाइल की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को जब उनका फोन वापस मिला, तो कई लोग भावुक हो उठे और उनकी आंखों में खुशी के आंसू देखे गए। कार्यक्रम के दौरान एक भावुक कर देने वाली घटना भी सामने आई। एक व्यक्ति ने बताया कि उसने अपनी भैंस बेचकर 32 हजार रुपये में बच्चों की पढ़ाई के लिए मोबाइल खरीदा था, जो धान की सफाई के दौरान कहीं खो गया था। मोबाइल मिलने के बाद परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने पुलिस का आभार जताया। एसपी अपराजित लोहान ने कहा कि पुलिस का काम केवल अपराधियों को पकड़ना ही नहीं, बल्कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी है। ‘ऑपरेशन मुस्कान’ का उद्देश्य लोगों का पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है। मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने भी कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पुलिस उनके खोए मोबाइल को ढूंढने के लिए इतनी मेहनत करेगी। इस पहल के बाद जहानाबाद पुलिस की पूरे जिले में सराहना हो रही है।

Jehanabad News: Police’s ‘Operation Muskaan’, lost mobiles returned to 103 people.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़