DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: हर्निया की जगह हाइड्रोसील का ऑपरेशन, मरीज की मौत – निजी अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप

Jehanabad News: हर्निया की जगह हाइड्रोसील का ऑपरेशन, मरीज की मौत – निजी अस्पताल की लापरवाही से मचा हड़कंप
IMG_20250619_131902

ओकरी के जीवनदीप अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत, डॉक्टर-स्टाफ फरार

जहानाबाद जिले के ओकरी इलाके से एक बार फिर निजी अस्पताल की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जीवनदीप अस्पताल में हर्निया का इलाज कराने आए एक मरीज की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। चौंकाने वाली बात यह है कि डॉक्टरों ने हर्निया की जगह मरीज का हाइड्रोसील ऑपरेट कर दिया, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ती चली गई और रात 9 बजे उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान देवरा मठ गांव निवासी जगदीश ठाकुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वे उन्हें ओकरी विशुनपुर रोड स्थित जीवनदीप अस्पताल में हर्निया के इलाज के लिए भर्ती कराए थे। डॉक्टरों ने मंगलवार की शाम ऑपरेशन की बात कही थी, जिस पर परिजन कुछ समय के लिए घर लौट गए। जब वे लौटे, तब तक ऑपरेशन हो चुका था।
परिजनों को तब हैरानी हुई जब उन्हें बताया गया कि डॉक्टरों ने हर्निया की जगह दोनों तरफ का हाइड्रोसील ऑपरेट कर दिया है। इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ती गई और देर रात उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मौत के बाद डॉक्टर और अन्य अस्पताल कर्मी अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही ओकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जहानाबाद भेज दिया। इधर, मामले को लेकर जिले के सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि उन्हें अभी तक इस घटना की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वे अपने स्तर से जांच कराएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सिविल सर्जन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी निजी अस्पताल में इलाज कराने से पहले डॉक्टरों और संस्थान की पृष्ठभूमि की सही जानकारी अवश्य लें।
इस तरह की लापरवाही ने न केवल एक जान ली है, बल्कि जिले में चल रहे निजी चिकित्सा संस्थानों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Operation of hydrocele instead of hernia, patient dies – private hospital’s negligence causes uproar

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़