DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: विश्वनाथ शरण की नवमी पुण्यतिथि पर खिलाड़ियों को सम्मान, खेल सामग्री का वितरण

मोहनपुर के अमेन खेल मैदान में फाउंडेशन द्वारा 70 खिलाड़ियों को जर्सी, मेडल व सामग्री भेंट

जहानाबाद,अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल एवं रग्बी खिलाड़ी स्वर्गीय विश्वनाथ शरण जी की नवमी पुण्यतिथि मोहनपुर स्थित अमेन खेल मैदान में अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विश्वनाथ शरण फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 70 स्थानीय खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री, जर्सी और मेडल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के सचिव बैद्यनाथ शरण ने की, जबकि मंच संचालन वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कसमा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा एवं अमेन पंचायत के सरपंच आलोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशेष अतिथि के रूप में जिला रग्बी कोच  अविनाश कुमार, समाजसेवी साकेत शर्मा, नीरज कुमार, कुमार गौतम, अजीत उर्फ लोहा, प्रवीण उर्फ महेश, रवि भूषण उर्फ अप्पू आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया और युवाओं को प्रेरित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय विश्वनाथ शरण जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि अर्पित करने और दो मिनट का मौन रखकर की गई।

सचिव बैद्यनाथ शरण ने अपने संबोधन में कहा,

खेल के साथ अनुशासन अत्यावश्यक है। यह आयोजन फाउंडेशन का एक छोटा प्रयास है, जो खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने एवं उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है।”

वरिष्ठ खिलाड़ी राजेश कुमार, जो विश्वनाथ शरण जी के बालसखा भी रहे हैं, ने भावुक स्वर में कहा,

विश्वनाथ जी की खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नई पीढ़ी को उनके पदचिह्नों पर चलना चाहिए।”

इस अवसर पर कोच अविनाश कुमार एवं राजेश कुमार को मोमेंटो और मेडल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी 70 खिलाड़ियों को जर्सी, खेल सामग्री एवं मेडल प्रदान किए गए।

यह आयोजन न केवल स्वर्गीय खिलाड़ी विश्वनाथ शरण जी के प्रति श्रद्धांजलि था, बल्कि जिले के युवाओं के खेल भविष्य को संवारने की दिशा में एक सार्थक पहल भी साबित हुआ।

Jehanabad News: Honors to players on the ninth death anniversary of Vishwanath Sharan, distribution of sports material

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News