DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: भक्त हो तो ऐसा! सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश, कमाई का बड़ा हिस्सा लगा रहे पंकज

Jehanabad News: भक्त हो तो ऐसा! सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश, कमाई का बड़ा हिस्सा लगा रहे पंकज
InShot_20260930_204007823

छठ से पहले सूर्य मंदिर की स्थापना की तैयारी, अब तक 60-65 फीसदी काम पूरा

जहानाबाद। आस्था और विश्वास इंसान से ऐसे काम भी करा देता है, जिसकी शायद उसने कभी कल्पना भी नहीं की होती। जहानाबाद जिले के टेनी बीघा गांव निवासी पंकज कुमार की सूर्य भगवान के प्रति ऐसी ही आस्था देखने को मिल रही है। करीब 38 वर्षीय पंकज ने सपने में भगवान सूर्य का आदेश मिलने के बाद गांव के छठ घाट पर सूर्य मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया। रोजाना करीब 500 से 800 रुपये की कमाई करने वाले पंकज अब अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा मंदिर निर्माण में लगा रहे हैं। उनका लक्ष्य इस वर्ष छठ पूजा से पहले मंदिर का निर्माण पूरा कर भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित करना है। पंकज शहर में वाशिंग सेंटर चलाते हैं। करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने गांव के छठ घाट पर छठ पूजा के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देना शुरू किया था। पंकज के अनुसार, पहले ही वर्ष छठ घाट पर अर्घ्य देने के दौरान उन्हें अलग तरह की अनुभूति हुई। इसके बाद से उनकी सूर्य भगवान के प्रति आस्था और मजबूत होती गई।

Digital Women Trust

सपने में मिला मंदिर बनाने का आदेश

पंकज कुमार ने बताया कि मार्च 2026 में उन्हें सपने में भगवान सूर्य के दर्शन हुए। उनके अनुसार, सपने में मंदिर निर्माण कराने का आदेश मिला। सुबह उठने के बाद उन्होंने इस बात की चर्चा परिवार के सदस्यों से की। परिवार की सहमति मिलने के बाद उन्होंने गांव में मंदिर निर्माण की बात लोगों तक पहुंचाई। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि इतनी कम आमदनी में मंदिर का निर्माण कैसे पूरा होगा, लेकिन पंकज ने निर्माण शुरू करने का निर्णय लिया।

15 हजार रुपये से शुरू हुआ निर्माण

पंकज ने बताया कि जब मंदिर की नींव रखी जा रही थी, उस समय उनके पास महज 15 हजार रुपये थे। इसी राशि से गांव के छठ घाट पर सूर्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कराया गया और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हुआ। धीरे-धीरे आसपास के लोग भी इस कार्य से जुड़ते चले गए। पंकज के मुताबिक, अब तक मंदिर का करीब 60 से 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इसमें उन्होंने अपनी ओर से करीब तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं, श्रद्धालु और ग्रामीण भी अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग कर रहे हैं। कोई सीमेंट दे रहा है तो कोई गिट्टी और बालू उपलब्ध करा रहा है। पंकज का कहना है कि लोगों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो छठ पूजा से पहले मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और भगवान सूर्य की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी जाएगी।

Jehanabad News: Now that’s what you call a devotee! Pankaj is dedicating a large portion of his earnings to build a temple after receiving a divine command in a dream.

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़