DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: सांसद ने अनुज निराला को बनाया दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य, 

Jehanabad News: सांसद ने अनुज निराला को बनाया दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य, 
IMG_20250623_185340

राजद नेताओं ने कहा- कुशवाहा समाज को मिला सम्मान

राजद के वरिष्ठ नेता अनुज प्रसाद निराला को सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव ने दूरसंचार मंत्रालय की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस महत्वपूर्ण मनोनयन के बाद गया के डेल्टा होटल में 25 जून को आयोजित होने वाली समिति की बैठक में दूरसंचार विभाग के महाप्रबंधक ने उन्हें आमंत्रित किया है।

Digital Women Trust

अनुज कुमार निराला, जो पूर्व में जिला पार्षद रह चुके हैं, ने इस मनोनयन को लेकर जहानाबाद के सांसद डॉ. सुरेंद्र यादव के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सांसद सुरेंद्र यादव ने कुशवाहा समाज को यह सम्मान देकर राजद नेता तेजस्वी यादव के ए टू जेड फार्मूले को जमीन पर उतारने का काम किया है। उन्होंने इसे समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बताया और कहा कि इससे न केवल समाज का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि राजद संगठन को भी मजबूती मिलेगी।

अनुज निराला ने साथ ही राजद की राज्य परिषद में सदस्य बनाए जाने पर पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और सांसद सुरेंद्र यादव का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुज निराला को शुभकामनाएं दीं। सांसद प्रतिनिधि धर्मपाल सिंह यादव, राजद प्रवक्ता डॉ. शशिरंजन उर्फ पप्पू यादव, बैकुंठ यादव, पप्पू मल्लिक, पिंटू उर्फ छोटू यादव, सतीश यादव, अनिल पासवान और संजय यादव समेत कई नेताओं ने इसे कुशवाहा समाज के लिए गौरव की बात बताया और सांसद डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव के प्रति आभार जताया।

यह मनोनयन आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजद के सामाजिक संतुलन और राजनीतिक रणनीति को मजबूती प्रदान करने वाला माना जा रहा है।

Jehanabad News: MP made Anuj Nirala a member of the Telecom Advisory Committee,

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़