DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: अंबेडकर के अपमान को लेकर BJP का धरना, लालू यादव पर लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

Jehanabad News: अंबेडकर के अपमान को लेकर BJP का धरना, लालू यादव पर लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप
IMG_20250623_181700

जहानाबाद बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में जहानाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के अपमान के विरोध में सोमवार को अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।
धरना के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उन्हें दलित विरोधी मानसिकता का प्रतीक बताया।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश केशरी ने कहा कि हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर में लालू यादव अंबेडकर की तस्वीर के पास पैर पसारकर बैठे नजर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह न केवल बाबा साहब का अपमान है, बल्कि यह लालू यादव की सामंती सोच और दलित विरोधी प्रवृत्ति को दर्शाता है।
धरने को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं बल्कि दलित समाज को सचेत करने का भी प्रयास है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनता से अपील की कि वे तथाकथित ढोंगी नेताओं से सतर्क रहें और भाजपा की नीतियों को अपनाकर बिहार के विकास में योगदान दें।
धरने में भाजपा के कई प्रमुख नेता शामिल हुए, जिनमें जयप्रकाश केशरी, अनिल ठाकुर, नागेंद्र मेहता, अमरेंद्र शर्मा, शंकर चौहान, दामोदर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
गौरतलब है कि बीते दिनों लालू यादव के जन्मदिन समारोह के दौरान ली गई एक तस्वीर में वह कुर्सी पर पैर फैलाकर बैठे थे और उनके पास बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर रखी गई थी। इस दृश्य को लेकर राज्यभर में राजनीति गर्मा गई है और भाजपा ने इसे दलित अस्मिता से जुड़ा मुद्दा बताया है।

Jehanabad News: BJP protests over insult to Ambedkar, accuses Lalu Yadav of anti-Dalit mentality

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़