DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील

Jehanabad News: पटेल जयंती समारोह को लेकर जहानाबाद में बैठक, पटना चलने की अपील
InShot_20261016_102902410

31 अक्टूबर को पटना में आयोजित होगा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह, बैठक में समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने लिया भाग

जहानाबाद। आगामी 31 अक्टूबर को पटना में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस सह सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जहानाबाद के एक निजी रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की गई। धनेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में हुई इस बैठक में समाज के लोगों के साथ विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक में पटना में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कुशवाहा समाज के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुशवाहा और कुर्मी विकास परिषद, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय कुमार ने लोगों को संबोधित किया। दोनों वक्ताओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों के विचारों और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। वक्ताओं ने बताया कि साझी विरासत अभियान के तत्वावधान में 31 अक्टूबर 2026 को पटना के श्रीकृष्ण स्मारक केंद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस सह सरदार वल्लभ भाई पटेल जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान भारत की 565 देशी रियासतों के ऐतिहासिक एकीकरण को दर्शाती भव्य झांकी निकाली जाएगी। इसमें बग्घी, हाथी-घोड़े, रथ, खुली जीप, ऊंट की सवारी और बैंड-बाजे आकर्षण का केंद्र रहेंगे। झांकी को बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार और बिहार विधान परिषद के सभापति प्रो. रामवचन राय संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
बैठक में वक्ताओं ने जहानाबाद के लोगों, युवाओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे 31 अक्टूबर को पटना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लें और राष्ट्रीय एकता, सामाजिक न्याय तथा आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं।

Digital Women Trust

Jehanabad News: Meeting held in Jehanabad regarding Patel Jayanti celebrations; appeal made to travel to Patna

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़