DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: गुरु पूर्णिमा पर जहानाबाद में सामूहिक हवन-यज्ञ, वैदिक रीति से गुरुओं का वंदन

Jehanabad News: गुरु पूर्णिमा पर जहानाबाद में सामूहिक हवन-यज्ञ, वैदिक रीति से गुरुओं का वंदन
IMG_20250710_184501

जहानाबाद, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर  इंडोर स्टेडियम मलहचक, जहानाबाद में पतंजलि योग समिति, आर्य समाज एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक हवन-यज्ञ एवं गुरुओं का वंदन कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत योग गुरु अशोक कुमार एवं आदरणीय अर्जुन पंडित के नेतृत्व में नियमित योग सत्र से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। योग सत्र के बाद वैदिक रीति से हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन कार्यक्रम गुरु राकेश कुमार एवं संजय आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्त्री-पुरुषों ने भाग लेकर आहुति दी।

Digital Women Trust

इस अवसर पर महिला सोशल मीडिया प्रभारी पूनम कुमारी, लक्की देवी, शोभा देवी, सक्रिय कार्यकर्ता रामप्रवेश विश्वकर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह सहित अन्य कई लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के अंत में पतंजलि के डॉ. उदय कुमार तिवारी द्वारा प्रसाद वितरण के साथ हवन-यज्ञ का विधिवत समापन हुआ। इस आयोजन की जानकारी सोशल मीडिया प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने दी।

कार्यक्रम के दौरान गुरु पूर्णिमा के महत्व पर भी चर्चा हुई तथा गुरुओं के आशीर्वाद को जीवन का मार्गदर्शक बताया गया। कार्यक्रम में पूरे श्रद्धा भाव के साथ वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Jehanabad News: Mass havan-yagna in Jehanabad on Guru Purnima, worship of gurus in Vedic manner

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़