DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: ‘मेडिएशन फॉर नेशन’ अभियान को लेकर जिला जज ने की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के सुलह का दिया निर्देश

Jehanabad News: 'मेडिएशन फॉर नेशन' अभियान को लेकर जिला जज ने की बैठक, अधिक से अधिक मामलों के सुलह का दिया निर्देश
IMG_20250710_174356

जहानाबाद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (NALSA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार ‘मेडिएशन फॉर नेशन’ अभियान को सफल बनाने के लिए जहानाबाद व्यवहार न्यायालय में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार ब्रजेश कुमार ने की।

इस बैठक में जिला जज ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार से जुड़े सभी प्रशिक्षित मध्यस्थ अधिवक्ताओं से अभियान के तहत अधिक से अधिक मामलों को सुलह-समझौते के आधार पर निष्पादन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और मध्यस्थता के जरिए विवादों का समाधान कराने पर जोर दिया जा रहा है।

Digital Women Trust

बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रंजीत कुमार, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष सह प्रशिक्षित मध्यस्थ गिरजानंद प्रसाद, उमेश शंकर, बिंदु भूषण प्रसाद, अरुण कुमार, प्रकाश कुमार, रमेश प्रसाद, देवरानी कुमारी, शैलेंद्र कुमार सिंह, कमलेश कुमार एवं जिला विधिक संघ के सचिव अवधेश कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

इस दौरान जिला जज ब्रजेश कुमार ने संघ के अध्यक्ष एवं सचिव से आग्रह किया कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि लोग मध्यस्थता के महत्व को समझें और ज्यादा से ज्यादा मामलों का समाधान आपसी सहमति से हो सके।

उन्होंने कहा कि मध्यस्थता विवाद समाधान का एक बेहतर विकल्प है, जिससे अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ भी कम होगा और समाज में शांति व सौहार्द बना रहेगा।

बैठक में मौजूद सभी मध्यस्थों ने भी अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी गंभीरता से काम करने का आश्वासन दिया।

Jehanabad News: District Judge held a meeting regarding ‘Mediation for Nation’ campaign, gave instructions to settle as many cases as possible

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़