DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Jehanabad News: बड़ा हादसा ट्रांसपोर्ट ट्रक में लगी भीषण आग, होंडा की 40 नई गाड़ियां जलकर राख

Loading...
Jehanabad News: बड़ा हादसा ट्रांसपोर्ट ट्रक में लगी भीषण आग, होंडा की 40 नई गाड़ियां जलकर राख

शॉर्ट सर्किट की आशंका, दमकल की दो गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों का नुकसान

Digital Women Trust

जहानाबाद में बीती रात एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां एक ट्रांसपोर्ट ट्रक में भीषण आग लगने से होंडा कंपनी की करीब 40 नई गाड़ियां जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। यह ट्रक गाड़ियों की डिलीवरी के लिए शहर के नूतन होंडा शोरूम पहुंचा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक शोरूम के पास खड़ा था, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट होने की आशंका के चलते उसमें आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां उसकी चपेट में आ गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।

सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल की दो गाड़ियों की मदद से आग को फैलने से रोका गया, जिससे आसपास के इलाके को सुरक्षित बचा लिया गया। शोरूम स्टाफ के मुताबिक, ट्रक में करीब 40 नई गाड़ियां लदी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के समय शोरूम बंद हो चुका था और सभी कर्मचारी जा चुके थे। सूचना मिलने के बाद स्टाफ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं, संबंधित थाने के प्रभारी देवकांत वर्मा ने इस घटना पर किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फायर ब्रिगेड की अनुमंडल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि ट्रक पर लदी सभी गाड़ियां पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Jehanabad News: Major accident: Transport truck catches fire, 40 new Honda vehicles burnt to ashes

Barun Kumar
Author: Barun Kumar

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़